उत्तर प्रदेश

होली श्राइन इंटर कॉलेज ने जीती स्वर्ण सड़ाना मेमोरियल इंटर-स्कूल चैंपियंस ट्रॉफी*

नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर, उत्साह और रचनात्मकता*

लखनऊ, 11 अक्टूबर। होली श्राइन इंटर कॉलेज में स्वर्ण सड़ाना मेमोरियल इंटर-स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें लखनऊ के नौ विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की चैंपियंस ट्रॉफी मेजबान होली श्राइन इंटर कॉलेज ने जीती, जबकि वरदान इंटरनेशनल स्कूल रनर-अप और दून वैली स्कूल सेकंड रनर-अप रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के डीन एवं अनेक पुस्तकों के लेखक डॉ. अरविंद मोहन द्विवेदी रहे। प्रतियोगिता में हिंदी एवं अंग्रेजी वाद-विवाद, निबंध लेखन, श्लोक पाठ तथा भारतीय एवं पाश्चात्य गायन जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी भाषायी, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में मिंटी भाटिया, पीयूषा शर्मा, उज्मा सिद्दीकी, तान्या साहनी, चारुलता सन वाल, विभा बोस, मीनू श्रीवास्तव, साहिल श्रीवास्तव, यशस्वी श्रीवास्तव, डॉ. जय प्रकाश तिवारी, श्री विश्वकर्मा, केपी शुक्ला, स्मृति बिष्ट और पूनम जुनेजा शामिल रहे।

कार्यक्रम में रासफिल एकेडमी, एसबीएम स्कूल, विजडम वे स्कूल, एलबीएस इंटर कॉलेज, ट्रिनिटी स्कूल और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया।

विद्यालय की डायरेक्टर उज्ज्वला शंकर ने अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनंदन किया। प्रधान अध्यापिका छाया अस्थाना ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वालों को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button